Tuesday, 28 July 2026
Breaking News
गुरु रविदास ट्रॉफी: पहला नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट 18 अगस्त से पंचकूला में संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत
हरियाणा Trending

हरियाणा में सीईटी ग्रुप.1 एग्जाम, परीक्षा केन्द्रों में रहेगी छुट्टी

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

हरियाणा में सीईटी ग्रुप एग्जाम के चलते उन स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। जिनमें एग्जाम के लिए केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के जिला शिक्षा अधिकारी को 21 अक्टूबर दिन शनिवार को एग्जाम केंद्र बनाए गए स्कूलों में छुट्टी रखने की बात कही गई है।

हरियाणा में 21 और 22 अक्टूबर को सीईटी ग्रुप-D एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। 22 अक्टूबर को रविवार है इसलिए इस दिन साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। लेकिन 21 अक्टूबर को दिन शनिवार होने के चलते छुट्टी की गई है। आपको बता दें कि, सीईटी ग्रुप- एग्जाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में आने-जाने के लिए कोई किराया नहीं देना होगा। हाल ही में सीएम मनोहर लाल ने बड़ी घोषणा की थी और कहा था कि एग्जाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों में यात्रा मुफ्त कर दी गई है।

सीएम ने कहा था कि, 21 और 22 अक्टूबर को सीईटी ग्रुप-D एग्जाम में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों से रोडवेज बसों में आने-जाने का कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में परिवहन विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि, परीक्षार्थियों का जिस तारीख में एग्जाम होगा, उस तारीख का पास उनके एडमिट कार्ड पर ही जारी होकर आ जाएगा।