Sunday, 28 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

ये जीरकपुर है जनाब, यहां रात 12 बजे के बाद दवा मिले न मिले लेकिन दारू जरूर मिलेगी

Read in:Hindi

(MOREPIC1) जे.एस. कलेर/जीरकपुर 

किसी ने ठीक ही कहा कि ये जीरकपुर है जनाब ! यहां रात 12 बजे के बाद किसी जरूरतमंद को दवा मिले न मिले लेकिन दारू जरूर मिलेगी। बिल्कुल यही हाल शहर में शराब कारोबारियों का है। शहर में ज्यादातर ठेकों पर रात को 12 बजे के बाद भी शराब की बिक्री होती है। शहर के अंदर का पटियाला चोंक हो या वीआईपी रोड या फिर शहर के ऑउटर रास्तों पर खुले ठेके हों। ये आपको 12 बजे के बाद भी बंद शटर के अंदर खुले ही दिखाई देंगे।

खास बात ये है कि कई बार नियमों को बनाए रखने के लिए इनको 12 बजे के बाद बंद तो कर दिया जाता है लेकिन इनके शटरों को काट एक छोटी से खिड़की ऐसी बना दी जाती है जिसमें से पैसे आराम से लिए जा सकें और शराब की बोतल पकड़ाई जा सके। इन शराब ठेकेदारों समेत खरीदारों को भी नियम कानूनों की चिंता नहीं है। वहीं रात को सुरक्षा के प्रहरी भी इनसे अनजान हैं।

(SUBHEAD)ले ही शहर के जीटी रोड और अन्य रास्तों पर पुलिस गश्त करती हो, साथ में पुलिस चौकी या थाना हो लेकिन पुलिस वाले भी इनको रोकने टोकने से परहेज करते हैं। इसे लेकर रात को शहर के शराब के ठेकों की कवरेज की। सबसे पहले पटियाला चोंक जहाँ रात के समय पीसीआर की तैनाती के दावे किए जाते हैं 12 बजे के बाद शराब ठेके पर शराब की बिक्री शटर की छोटी खिड़की से होती दिखाई दी। 

रानी की बात ये है कि यहां पुलिस पेट्रोलिंग लगातार होती रही। इन सभी से करीब 100 मीटर दूरी पर एक पुलिस सहायता केंद्र और पुलिस चौकी भी मिली लेकिन इनके गेट बंद मिले। रात भर शराब के खरीदार ठेकों पर खड़े नजर आए और बिक्री चालू रही।

दवाओं की दुकान बंद लेकिन शराब की खुली

एअरपोर्ट रोड पर दवाओं की एक भी दुकान खुली नजर नहीं आई। पटियाला चौक, पंचकूला चौक, के एरिया लाइट चौक, चंडीगढ़ रोड, वीआइपी रोड पर बनी मुख्य सभी दवाओं की दुकानें बंद थी लेकिन शराब की दुकानें खुली थी। पहले शराब के ठेके खुलने का समय रात 10 बजे तक किया गया था लेकिन बाद में सरकार ने इसे बढ़ाकर 12 बजे कर दिया था। इसके बाद भी शराब के खरीदार इतने हैं कि रात को 2 बजे भी ठेके का शटर खड़का देते हैं और डिलीवरी मिल जाती है।