Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

सब-इंस्पेक्टर के लिए 70,000 रुपए रिश्वत लेता निजी व्यक्ति विजीलैंस द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान एक प्राईवेट व्यक्ति विजय कुमार उर्फ डी.सी. को 70,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है, जो यह रिश्वत जि़ला लुधियाना की कंगनवाल पुलिस चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर राजवंत सिंह के लिए ले रहा था।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को सुभाष कुमार निवासी अर्बन विहार, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज से सम्पर्क कर आरोप लगाया कि उक्त पुलिस चौकी इंचार्ज उसके एक पड़ोसी द्वारा हरपाल नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, लुधियाना में स्थित उसकी फैक्ट्री के पीछे गेट खोलने के विरुद्ध दी गई शिकायत के निपटारे के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत माँग रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी द्वारा विजय कुमार उर्फ डीसी नाम के व्यक्ति ने इस मामले में दख़ल देकर उक्त सब-इंस्पेक्टर के साथ 80,000 रुपए में सौदा तय करवाया। उसने आगे बताया कि पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने दबाव डालकर उससे पहली किश्त के तौर पर 10,000 रुपए पहले ही ले लिए हैं और अब वह अपने उक्त मध्यस्थ के द्वारा बाकी के पैसे माँग रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना ने इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत जाल बिछाया और मुलजिम प्राईवेट व्यक्ति विजय कुमार उर्फ डी.सी. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी शिकायतकर्ता से उसकी फैक्ट्री के अंदर 70,000 रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी उक्त दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और भगौड़े सब-इंस्पेक्टर को भी जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।

0 Comments