पंचकूला, फेस2न्यूज:
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमीश्रर सिबास कबिराज के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप के नेतृत्व में माता मनसा पंचकूला में 14 अक्तूबर 2023 नवरात्रों पर मेले को लेकर कडे सुरक्षा के प्रबंध किए गये है। पुलिस ने कडे सुरक्षा के प्रबंध करते हुए 13 पुलिस नाके स्थापित किए है, नाकों से 24 घण्टे पुलिस निगरानी रहेगी। इसके अलावा 5 पेट्रोलिंग पार्टी लगाई गई है जो मेले की सुरक्षा को लेकर गस्त पडताल की जायेगी। मेले की सुरक्षा को लेकर करीब 700 पुलिस कर्मी तैनात किए गये है। इसके अलावा अलग से माता मन्दिर रायपुररानी, काली माता मन्दिर कालका में पुलिस की सुरक्षा लगाई गई है, इसके साथ ही मन्सा देवी मेले मे आने वालें वाहनों के लिए पार्किग की व्यवस्था की गई है, जहा पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि पार्किग के लिए श्रद्वालुओ को कोई असुविधा ना हो। माता मन्सा देवी मेले में श्रद्वालुओ को होने वाली समस्याओ का समाधान करने के लिए एक सहायता केन्द्र भी बनाया गया है जहाँ पर पुरुष व महिला पुलिस कर्मचारियों तैनात किया गया है। कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा पुलिस के जवानों के अलावा महिला पुलिस व होम गार्ड के जवान भी अलग-अलग जगह पर डयूटी के लिए तैनात रहेंगे। माता मन्सा देवी मेले में शरारती तत्वों पर निगरानी रखने के लिए कोम्बिग डयूटी की अहम भूमिका के लिए क्राईम ब्रांच पचंकूला इन्चार्ज को उसकी टीम के साथ तैनात किया गया ताकि मेले के दौरान सदिंग्ध व्यक्तियो/उग्रवादियो/दुश्चरित्र व्यक्तियों पर कडी निगरानी रखी जा सके।
माता मन्सा देवी मेले के दौरान असाल्ट ग्रुप की टीम तैयार करके मेले मे तैनात की गई है ताकि मेले के दौरान असाल्ट ग्रुप बम इत्यादि की सूचना पर तुरन्त घटना स्थल पर जाकर कार्यवाही करेगा। इस मेले मे विशेषकर एन्टी सैबोटेज की टीम को भी तैनात किया गया ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की कोई असुविधा ना हो। मेले में सुरक्षा के लिए डोर फ्रेम मैटल डिटैक्टर, स्ट्राईकिंग रिजर्व, बम डिस्पोजल, एम्बुलैन्स, फायर बिग्रेड, टीम भी को भी तैनात किया गया। ताकि मेले के दौरान होने वाले किसी भी प्रकार की असुविधा को समय पर नियत्रिंत किया जा सके। (SUBHEAD)
पुलिस उपायुक्त पंचकूला सुमेर प्रताप सिंह नें उपायुक्त पंचकुला ने सभी क्षेत्रवासियो को नवरात्रों की बधाई देते हुए आमजन से अपील करते हुए कहा कि मेला में या मेले के आस –पास क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कोई सदिग्ध लावारिस वस्तु/व्यकि्त दिखाई दें तो इस प्रकार की वस्तु को ना तो छुऐ ना ही किसी प्रकार की छेडछाड करें। इस बारे तुरन्त सूचना पुलिस कन्ट्रोल रुम मेला को सूचित करें इसके अलावा डॉयल 112 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस कर्मी को सूचित करें।
हरियाणा
Trending
माता मनसादेवी मंदिर के नवरात्र मेले में कडे सुरक्षा को लेकर किए कडे सुरक्षा के प्रबंध
Read in:Hindi