Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

सीमा सुरक्षा बल के साथ मनाया ब्रह्माकुमारीज ने रक्षा बंधन का त्यौहार

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/अबोहर 

ब्रह्माकुमारीज ने रक्षा बंधन का त्यौहार सीमा सुरक्षा बल के साथ क्षेत्रीय मुख्यालय में मनाया । डी.आई.जी. विजय कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यू.एन.ओ. द्वारा दिये गये संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिये ब्रह्माकुमारीज द्वारा स्व: परिवर्तन से विश्व परिवर्तन के लिये चलाया जा रहा अभियान सार्थक सिद्ध हो सकता है। इनकी शिक्षाओं को यदि जीवन में धारण करने का प्रयास करें तो अवश्य ही तनाव से मुक्ति पाने में सफल हो सकते हैं।

स्थानीय ब्रह्माकुमारीज केन्द्र की उपप्रभारी दर्शना बहन, राजयोग शिक्षिका सुनीता बहन ने डीआईजी के इलावा कमांडेंट एस के मिश्रा व रामचंद सहित अनेक अधिकारियों व जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधे और प्रसाद वितरित किया। उनके साथ डा. संजय गुप्ता, राज सदोष, राकेश नागौरी, राकेश दुरेजा व श्रेया गुप्ता भी मौजूद थे। इन्होने डीआईजी विजय कुमार को ईश्वरीय सौगात भेंट की जबकि बीएसएफ की ओर से ब्रह्माकुमारीज संस्था को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

(SUBHEAD)स्वागत संबोधन में कमांडेंट एस के मिश्रा ने कहा कि पूरे विश्व में जन कल्याण में जुटी संस्था ब्रह्माकुमारीज का रक्षा बंधन बीएसएफ के साथ मनाने का निर्णय प्रशंसनीय है।

सुनीता बहन ने अपने प्रवचन में कहा कि देश की सीमा के रक्षकों को रक्षासूत्र बांधने का सौभाग्य प्राप्त करके हम स्वयं को धन्य अनुभव कर रहे हैं। सीमा प्रहरी कर्तव्य पालन के समय कई बार तनावग्रस्त हो जाते हैं। दवाओं की बजाय यदि राजयोग को अपनाया जाये तो तनाव से मुक्ति सुलभ है। साईलैंस की पावर सबसे अधिक लाभदायक सिद्ध हो सकती है, दिन में कुछ समय मौन रहकर स्वयं को पहचानने का नियम बनायें।

दर्शना बहन ने कहा कि इस पावन पर्व पर हम अपने भीतर मौजूद क्रोध, लोभ, अहंकार, द्वेष और बदले की भावना जैसी बुराईयों को त्यागने का संकल्प लें। परमात्मा के साथ नाता जोडकर यदि रक्षासूत्र बांधेंगे तो वह संकट के समय अवश्य ही हमारी रक्षा करेगा।

0 Comments