Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

शर्मनाक घटना, हेयरड्रेसर ने 2 बच्चों से किया कुकर्म

Read in:Hindi

जे एस कलेर/जीरकपुर

पभात क्षेत्र में एक हेयरड्रेसर (नाई की दुकान) पर दो नाबालिग बच्चों से अप्राकृतिक संभोग का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दुकान मालिक को हिरासत में ले लिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दोनों बच्चों का मेडिकल कराया है।

दोनों पीड़ित पभात गाँव में एक नाई की दुकान पर काम करते थे। एक बच्चा 13 साल का है और दूसरा 15 साल का, दोनों बच्चों के साथ एक ही दिन हेयर ड्रेसर ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दुकान मालिक आसिफ का साला फरीद दुकान पर उस्ताद के तौर पर काम करता था। जिस पर बच्चों से योन शोषण का आरोप लगाया जा रहा है।

(SUBHEAD)फरीद बिजनौर का रहने वाला है और फिलहाल पभात क्षेत्र में मन्नत एन्क्लेव में रह रहा था। दोनों बच्चे पभात गांव स्थित मन्नत एन्क्लेव में एक नाई की दुकान पर काम करते हैं और पिछले बुधवार को दोनों बच्चे फरीद के साथ दुकान पर थे, इसी बीच दोपहर में फरीद 15 साल के बच्चे को दुकान से सामान लाने के बहाने बाहर भेजा और 13 साल के लड़के से दुष्कर्म किया, जब 15 साल का लड़का सामान लेकर लौटा तो फरीद ने 13 साल के लड़के को बाहर भेजा दूसरे 15 वर्षीय लड़के के साथ अप्राकृतिक संभोग की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद दोनों बच्चे शाम को घर चले गए, अगली सुबह परेशान दोनों बच्चों ने पूरी घटना अपने-अपने परिजनों को बताई।

जिसके बाद गुरुवार को दोनों बच्चों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले के संबंध में जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि बच्चों के परिजनों ने दुकान मालिक आसिफ के जीजा फरीद पर आरोप लगाया है, जिसके आधार पर आसिफ को हिरासत में ले लिया गया है और उसके रिश्तेदार फरीद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

0 Comments