Sunday, 28 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

अंतर्राष्ट्रीय भारत-पाक सरहद पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Read in:Hindi

25 हजार भारतीयों की देशभक्ति देख पाकिस्तानी हुए हैरान

फाजिल्का- देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत-पाक सीमा के अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।

जानकारी देते बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष और टीम बंगला के चेयरमैन लीलाधर शर्मा ने बताया कि प्रातः सीमा पर बीएसएफ की 55वीं बटालियन के कमांडेंट करुणानिधि त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी दी व परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ बीएसएफ के सीमा प्रहरियों को मुबारकबाद दे मिठाइयां भेंट की।

(SUBHEAD)श्री त्रिपाठी ने पाक रेंज अधिकारियों को भी फलों का टोकरा और मिठाइयां देकर स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी। वहीं पाक रेंजरों ने बीएसएफ अधिकारियों को मिठाइयां भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दे दोनों मुल्कों में अमन शांति की कामना की। दोपहर बाद टीम बंगला के सहयोग से देशभक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें लोक गायकों, क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने प्रोग्राम पेश किया। टीम के अध्यक्ष मनिल सेठी और अन्यों के सहयोग से तैयार इस कार्यक्रम में लगभग 25 हजार लोगों ने देशभक्ति दिखाई।

इस अवसर पर डीसी सेनू दुग्गल सहित समूह प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।