Sunday, 28 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

बरनाला में एनकाउंटर: पुलिस और एजीटीएफ के संयुक्त आप्रेशन से बंबीहा गैंग के चार शूटर काबू

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3)अखिलेश बंसल/बरनाला

बरनाला के हंडियाया चौक पर बुधवार को बाद दोपहर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं बरनाला पुलिस की गैंगस्टरों के साथ जबरदस्त मुठभेड़ हुई। दोनो तरफ से ताबड़तोड़ हुई फायरिंग के दौरान एनकाउंटर में बंबीहा गैंग का शूटर सुक्खी खान जख्मी हुआ है। जिसे पुलिस ने बरनाला के सिविल अस्पताल दाखिल कराया है। जबकि उसके साथ तीन गैंगस्टरों को अवैध अस्ला समेत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही मामला भी दर्ज कर लिया गया है। 

यह बताया जा रहा मामला।

(SUBHEAD)इंटेलीजेंसी ने एजीटीएफ तथा बरनाला पुलिस को गुप्त सूचना दी थी कि बंबीहा गैंग के शार्प चार शूटर गैंगस्टर बठिंडा से कार द्वारा मोहाली (चंडीगढ़) जा रहे हैं। जिसके बाद बरनाला पुलिस के सीआईए स्टाफ और एजीटीएफ पंजाब की टीमों ने जैसे ही गुजर रहे गैंगस्टर को हंडियाया चौक पर से गुजरते फ्लाईओवर के पास रोकना चाहा था। गैंगस्टर के नहीं रुकने पर पुलिस और उनके बीच मुठभेड़ हो गई। गैंगस्टरों और पुलिस द्वारा दोनों तरफ से हुई फायरिंग में सुक्खी खान घायल हो गया। जिसे फौरन पुलिस ने बरनाला के सिविल अस्पताल दाखिल कराया।

गौरतलब है कि जख्मी हुआ शार्प शूटर सुखजिंदर सिंह उर्फ सुक्खी खान जिला संगरूर के लौंगोवाल कस्बा का रहने वाला बताया जा रहा है। जिन तीन अन्य गैंगस्टरों को काबू किया गया है, उनकी पहचान हुस्नप्रीत सिंह निवासी लौंगोवाल, जगसीर सिंह बिल्ला निवासी लौंगोवाल, यादविंदर सिंह लुंडन निवासी मुल्लांपुर-लुधियाना के नाम से हुई है। 

एसएसपी ने की पुष्टीः

जिला पुलिस मुखी संदीप मलिक ने प्रेस को जानकारी देते घटनाक्रम की पुष्ठि की है। उन्होंने बताया कि काबू आए गैंगस्टर अमृतसर से चले थे।इन्होंने जालंधर से किसी की कार छीन ली थी। यह बठिंडा से मोहाली की ओर जा रहे थे। जो वहां किसी घटना को अंजाम देने वाले थे। जिसकी सूचना एजीटीएफ को मिली थी। उन्होंने बताया कि इनके पास तीन अवैध अस्ला थे। जिन्हें कब्जे में ले लिया है। तफतीष के बाद काफी खुल्लासे होने की संभावना है। इस मौके पर उन्होंने सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की प्रशंशा भी की। 

लंबा समय हाईवे रहा बाधितः

चंडीगढ़ से बंठिडा और बठिंडा से चंडीगढ़ वाहनों से जा रहे लोगों को गांवों के बीच होकर जाना पड़ा। इसके अलावा हंडियाया कस्बा पूरी तरह से छावनी में तब्दील होने के काहरण दहशत का माहौल में रहा।