Sunday, 30 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

सिल्वर सिटी थीम्स बिल्डर की मनमाने रवैये से खफा सोसायटी के बाशिंदे हुए एकजुट, प्रदर्शन की धमकी

Read in:Hindi

(MOREPIC1) पिंकी सैनी/ डेराबस्सी

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिह मान हर घर को मुफ्त बिजली देने का वायदा निभा रहे वही कुछ बिल्डर अपनी मनमानी के चलते मुख्यमंत्री के इस वायदे को बाट लगा रहे। बिल्डर मुफ्त मिलने वाली बिजली को हजम कर अपनी जेबे भर रहे इसी बात से नाराज होकर आज शाम सिल्वर सिटी थीम्स मुबारिकपुर में राकेश मित्तल के आहवान पर सोसाइटी के सैकड़ों लोगो ने बिल्डर के मनमाने ढंग से मेन्टनेन्स चार्ज बढाने पर बैठक कर बिल्डर की मनमानी का विरोध किया।

(SUBHEAD)इस विशेष बैठक में सोसायटी निवासियों ने आपसी सहमती से निर्णय लिया कि बिल्डर की मनमानी और तुगलकी फरमान को किसी भी हालत मे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोसायटी ने इसको लेकर बिल्डर की मनमानी के खिलाफ सक्षम अधिकारी के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराने की ठान ली है यदि फिर भी बिल्डर अपनी मनमानी करने से बाज नही आता तो सोसायटी के लोग कानून का सहारा लेने को मजबूर हो जायेंगे और साथ ही सामूहिक रूप से भी बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

मीटिंग में मुख्य वक्ता के रूप मे राकेश मित्तल के अलावा सजीव मल्होत्रा, रवि चौहान, हरप्रीत मल्होत्रा राकेश भार्गव, संजय वर्मा विशाल महाजन, रौबिन कौशिक, मल्लिका खन्ना गगन तनेजा,कर्नल पारस राम, श्रीमति अमन सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।