Thursday, 30 July 2026
Breaking News
गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने साईं बाबा को सोने का छत्र किया अर्पित हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम गुरु रविदास नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल ट्रॉफी का करेंगे अनावरण पंजाब को इंग्लैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड आइसलैंड बनाने की जगह आप सरकार ने बना दिया धरना-लैंड, नशा-लैंड, गैंगस्टर-लैंडः ढिल्लों  गुरु रविदास ट्रॉफी: पहला नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट 18 अगस्त से पंचकूला में संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी
चर्चा Trending

भगवान परशुराम मंदिर एंव शनिधाम में कीर्तन भंडारा आयोजित

Read in:Hindi

एक जुलाई को मूर्तियों का स्थापना दिवस मनाया जाएगा

फेस2न्यूज/मोहाली :

रेलवे स्टेशन फेस-9 में स्थित भगवान परशुराम मंदिर एवं धर्मशाला और भव्य शनिधाम मंदिर में महाआरती तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस संबंध में श्री ब्रहामण सभा, मोहाली और मंदिर के अध्यक्ष रिटायर्ड एसपी वीके वैद और कमेटी के कार्यकारणी ने बताया कि भगवान शनिधाम में भारी संख्या में श्रद्वालुओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि शनि भक्त सुनील बंसल और आभा बंसल के सहयोग से मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

(SUBHEAD)महा आरती के दौरान कमेटी के चेयरमैन बलदेव वशिष्ट ने अपनी टीम के द्वारा कन्याओं को तिलक लगा कर मौली बांधने और कंजक पूजन के दौरान की रस्म निभाई। मंदिर अध्यक्ष वीके वैद ने कहा कि मंदिर में आए दिन कोई न कोई विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और मंदिर कमेटी के साथ-साथ श्रद्वालुओं का बड़ा सहयोग होता है।

इस दौरान मंदिर की महिला संकीर्तन मंडल अध्यक्ष हेमा गैरोला के साथ समस्त सदस्य भी उपस्थित थी। कार्यक्रम में अंत मे आरती कर श्रद्वालुओं के लिए अटूट भंडारा आयोजित किया गया।

श्री ब्राह्मण सभा मोहाली और मंदिर के अध्यक्ष ने बताया कि एक जुलाई को भगवान श्री परशुराम जी मंदिर और धर्मशाला औद्योगिक क्षेत्र फेस 9 मोहाली में सभी मूर्तियों का स्थापना दिवस मनाने जा रही है जिसमें सुबह हवन प्रातः 8.30 बजे से, भजन और कीर्तन महिला कीर्तन मंडली द्वारा सुबह 10 बजे और भजन गायक कार कुलबीर सैनी एंड पार्टी द्वारा सुबह 11 बजे से होगा और भंडारा दोपहर 1.30 बजे होगा जबकि सायं पांच बजे भजन और कीर्तन व शाम 6.30 बजे महाआरती होगी।कंजक पूजन उपरान्त भंडारा होगा।