Sunday, 30 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब

जबरन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; एक संचालक पिस्तौल समेत काबू

Read in:Hindi

एस. ए. एस. नगर, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने बदनाम लारेंस बिशनोई गैंग का नाम लेकर फिरौती मांगने वाले गिरोह के एक मैंबर को टी. डी. आई. वेलिंगटन सिटी, सैक्टर-117, मोहाली से गिरफ़्तार करके इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। जबरन वसूली करने वाला यह गिरोह मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में सक्रिय था।
गिरफ़्तार किये गए मुलजिम की पहचान विशाल कुमार (19) निवासी मलोआ चंडीगढ़ के तौर पर हुई है जो स्थानीय सैलून में काम करता था। पुलिस टीमों ने उसके पास से .32 बोर का पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।
एआईजी ऐसऐसओसी ऐसएऐस मोहाली अश्वनी कपूर ने बताया कि लारेंस बिशनोई गैंग से सम्बन्धित होने का दावा करने वाले व्यक्ति की तरफ से जबरन वसूली की कोशिशें और धमकी भरे फ़ोन कॉल सम्बन्धी कई रिपोर्टें मिलने के उपरांत, पंजाब पुलिस ने इस मामले की व्यापक जांच शुरू की।
उन्होंने आगे बताया कि ख़ुफिय़ा जानकारी इक_ी करने के उपरांत, पुलिस टीमों को मुख्य शक्की के तौर पर विशाल कुमार और गाँव घंगरोली, समाना, पटियाला के निवासी उसके साथी कश्मीर सिंह उर्फ बोबी की पहचान करने में सफलता मिली।
उन्होंने बताया कि भरोसेमन्द जानकारी के उपरांत, ऐसऐसओसी की पुलिस टीमों ने शक्की व्यक्तियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और टीडीआइ वेलिंगटन सिटी से विशाल कुमार को, जब वह कश्मीर सिंह उर्फ बोबी को मिलने जा रहा था, गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि कश्मीर उर्फ बोबी को गिरफ़्तार नहीं किया जा सका और पुलिस टीमें उसे पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही हैं।
ए. आई. जी. कपूर ने बताया कि कश्मीर उर्फ बोबी चंडीगढ़, मोहाली और आसपास के इलाकों में नाइट क्लबों और बारों के मालिकों सहित अमीर व्यक्तियों को फ़ोन करके फिरौती मांगता था और धमकी देता थी, जबकि विशाल इन व्यक्तियों से फिरौती की रकम वसूलने के लिए उनको डराता-धमकाता था।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि मुलजिम विशाल कुमार और कश्मीर उर्फ बोबी ने ‘सकल’ क्लब, मोहाली के मालिक से पैसे वसूलने के लिए 11 मई, 2023 को उसके घर पर हमला भी किया था। उन्होंने आगे बताया कि इस सम्बन्धी और पूछताछ जारी है और जांच के दौरान और खुलासे होने की संभावना है।
इस सम्बन्धी एफ. आई. आर नं. 10 तारीख़ 24- 06- 2023 को थाना एस. एस. ओ. सी. एस. ए. एस. नगर में हथियार एक्ट की धारा 25, 54, 59 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।