Wednesday, 15 July 2026
Breaking News
बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी "बड़े बे आबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले" एक लावारिस सड़क "एक पेड़ – एक जिम्मेदारी, एक बेहतर कल की तैयारी" नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूरः मुख्यमंत्री गढ़वाल महिला विकास संगठन चंडीगढ़ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित सिंगिंग सोल’स द्वारा संगीतमय कार्यक्रम मेमरीज़ ऑफ रफ़ी साहेब आयोजित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना पीर मुच्छल्ला में एल'मोरा ज्वेलर्स ने खोला का आधुनिक शोरूम 
चर्चा Trending

श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है : श्याम बिहारी शास्त्री

Read in:Hindi

सतनाम संधू श्रीमद्भागवत कथा सुनने पधारे

चण्डीगढ़ : सेक्टर 23-डी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रही श्रीमद् भगवत कथा में वृन्दावन से पधारे श्री श्याम बिहारी शास्त्री जी ने आज कथा में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है।

यह कल्पवृक्ष के समान है। भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया।

उन्होंने कहा कि भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है।

आज इस अवसर पर चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति व चण्डीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक सतनाम संधू भी कथा सुनने पधारे। सेक्टर 37 स्थित सरकारी औषधालय के प्रभारी डॉ. राजीव कपिला, मंदिर कमेटी के प्रधान राजीव करकरा, महासचिव गिरीश कुमार शर्मा, उपप्रधान सुंदरलाल व टेकचंद आदि ने उनका स्वगय किया।