Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

श्री प्राचीन शिव मन्दिर, सै. 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव का शुभारम्भ

Read in:Hindi

श्री श्याम बिहारी शास्त्री जी (वृन्दावन वाले) करेंगे श्रीमद् भागवत कथा

(MOREPIC1) चण्डीगढ़ : श्री प्राचीन शिव मन्दिर, सैक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में मुनि जी मंदिर, सैक्टर 23 के प्रधान दलीप चंद गुप्ता व सेक्टर 37 स्थित सरकारी औषधालय के प्रभारी डॉ. राजीव कपिला आदि अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

मंदिर कमेटी के प्रधान राजीव करकरा व महासचिव गिरीश कुमार शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 21 मई तक चलने वाली कथा में श्री श्याम बिहारी शास्त्री जी (वृन्दावन वाले) रोजाना सायं 4.30 से 7.30 बजे तक अपने मुखारविंद से कथा करेंगे।

अंतिम दिन सुबह 8 बजे हवन व 9 बजे ध्वजारोहण होगा तथा 10.30 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की चौंकी होगी। तत्पश्चात भण्डारा दोपहर 1.30 बजे से प्रभु इच्छा तक बरताया जाएगा।