Friday, 11 September 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का स्वागत किया तीन दिन ठहाकों के… कलाग्राम में सजेगा कॉमेडी का रंगमंच सेंट्रल लाइब्रेरी में फिल्म "मुसर्रत" का विशेष शो 12 सितंबर को एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान
मनोरंजन Trending

“गलगोटिया इन्वेंशन” यानी भारत की उपलब्धि

Read in:Hindi

व्यंग्य 

मनमोहन सिंह

हम सभी के लिए बहुत ही खुशी का समय है जब हमारी एक बहुत बड़ी यूनिवर्सिटी गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने विश्व शब्दकोश को एक नया मुहावरा और उपमा दी है। जिस तरह “कंगारू कोर्ट” या “हिमालयन ब्लंडर” जैसे मुहावरे इस्तेमाल में हैं उसी तरह से अब से “गलगोटिया इन्वेंशन” का मुहावरा भी भविष्य में इस्तेमाल किया जाता रहेगा।

हमारे देश के एक विश्वविद्यालय गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने जिस सफाई से एक कृत्रिम कुत्ता तैयार करके देश का मान बढ़ाया है वह कबीले तारीफ है। देश में चल रही एआई समिट में जिस उत्साह से सीना तान कर गलगोटिया यूनिवर्सिटी और भारत सरकार ने इसे अपनी बहुत बड़ी खोज बताया, मेरा सर गर्व से ऊंचा हो गया। हालांकि इससे पहले भी नाले की गैस से चूल्हा जलाने और धुंध में रडार के काम न करने जैसी खोज और जानकारी मुझे अपने देश के महामानव से मिल चुकी थी। पर कृत्रिम कुत्ता तैयार करना विश्व की बहुत बड़ी उपलब्धि थी।

(SUBHEAD)केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैश्व ने इस पर बड़ा ट्वीट भी कर दिया। चारों ओर जय जय कार होने लगी। पर बुरा हो चीन का, उससे हमारी खुशी सहन ही नहीं हुई। उसने शोर मचा दिया कि यह खोज तो उसकी है और ऐसे कुत्ते दो ढाई लाख में विश्व भर मिलते हैं। पर मैने नहीं माना। सोचा आखिर दुश्मन देश है हमें नीचा दिखाने के लिए हमारी खोज को अपनी खोज बता रहा है।

मैने इसका विरोध किया और चाहा कि सरकार चीन के दावे को खारिज कर दे। पर यहां तो मंत्री जी ने अपना ट्वीट ही डिलीट कर दिया। तब मेरे स्वाभिमानी दिल को ठेस लगी।

पर हमारी सरकार और गोदी मीडिया ने इसे देश का अपमान नहीं माना। सही भी है एक कुत्ते को देश की अस्मिता के साथ कैसे जोड़ा जा सकता है। फिर इसने तो दुनियां को नया मुहावरा दे दिया “गलगोटिया इन्वेंशन”। अब दुनियां के किसी भी कोने में जब भी कोई व्यक्ति या संस्थान किसी दूसरे की इन्वेंशन चुराएगा तो उसे “गलगोटिया इन्वेंशन” के नाम से ही जाना जाएगा।

यह कोई छोटी उपब्धि नहीं है। मुझे इस तरह विश्व शब्दकोश को एक नया मुहावरा देने पर गर्व है।