Sunday, 28 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

पाकिस्तान में छह वर्षीय बच्ची बनी मुस्लिम कट्टरपंथियों की वासना का शिकार

Read in:Hindi

कहां गायब हो गए दुनिया भर के मानवाधिकारी : प्रो. चावला, बलात्कार के बाद बेहोशी की हालत में छोडक़र फरार हुए बलात्कारी

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /अमृतसर

पाकिस्तान में हिंदू बच्चियों को मुस्लिम कट्टरपंथियों के अत्याचारों का शिकार बनना पड़ रहा है। इस बार पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टंडोआलहयार में 6 साल की हिंदू लडक़ी का अपहरण और बलात्कार किया गया था। श्री दुग्र्याणा तीर्थ कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि लडक़ी टंडोअलहयार के शेख भीरको में अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान इस्माइल खान (23) और उसके दोस्त मुहम्मद (23) ने उसका अपहरण कर लिया।

लडक़ी बाद में अपने घर से 6 किलोमीटर दूर एक खेत में बेहोशी की हालत में और गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी। नाबालिग पीडि़ता का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में चल रहा है। माता-पिता ने कहा कि वे काम की तलाश में गए थे, जबकि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया था. मोहल्ले के अन्य बच्चों ने उन्हें बताया कि दोनों आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए हैं।

(SUBHEAD)पीडि़ता के पिता लालचंद ने कहा कि पुलिस को शिकायत दी गई, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा कोई नई बात नहीं है, जहां सिंध और पंजाब प्रांतों में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों के अपहरण और धर्म परिवर्तन के लगातार मामले सामने आ रहे हैं।

प्रो. चावला ने कहा कि पाकिस्तान से लगातार ही हिंदू सिख लड़कियों के अपहरण के समाचार मिलते हैं। डाक्टर का कत्ल किया गया, दो भाइयों को अपहरण करके मार दिया गया और कितनी बच्चियां, कितनी युवतियां मुसिलम बनाकर उनकी शादी जबरी करवाई गई। यह अत्यंत निंदाजनक है। विश्व भर के मानव अधिकारी कहां सोये हुए हैं और भारत सरकार से भी अपील है कि अपने सारे प्रभाव का प्रयोग करते हुए पाकिस्तान में बैठे हिंदू सिख परिवारों की रक्षा करें। बहुत अच्छा हो अपने सारे लोगों को वहां से भारत में लाएं और ऐसा समझौता करें, जिससे लोग अपनी धन संपत्ति समेत भारत आ सकें।