Sunday, 28 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

बीएसएफ ने बरामद की 4.560 ग्राम हेरोइन

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/फाजिल्का

भारत-पाक सीमा के साथ सटे गांव मुहारसोना के पास बीएसएफ की 66वीं बटालियन के जवानों ने हेरोइन के 4 पैकेट बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन 4 किलो 560 ग्राम बताया जाता है। 

बीएसएफ के कार्यकारी कमांडेंट मनमोहन सिंह रंधावा ने बताया कि गत रात्रि सीमा पर तैनात जवानों को पाकिस्तानी सीमा से भारतीय सीमा में एक ड्रोन आता दिखाई दिया, जिस पर उन्होंने 20 राउंड फायर किए। इससे वह ड्रोन लड़खड़ाता हुआ पाकिस्तान सीमा में जाकर गिर गया बताया जाता है।

बीएसएफ द्वारा चलाए सर्च अभियान के तहत एक बैग में हेरोइन के 4 पैकेट मिले। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर असामाजिक तत्वों की प्रत्येक गतिविधियों को नाकाम करने में बीएसएफ आगे रहती है।