Sunday, 30 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

देश में बड़े स्तर पर हो रहा लव जिहाद व धर्मांतरण— संत सम्मेलन

Read in:Hindi

अखिलेश बंसल, बरनाला:
देश में बड़े स्तर पर लव जिहाद व धर्मांतरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिस पर अंकुश लगाने के लिए हिंदू व सिख समुदाय को एकजुट होना अनिवार्य हो गया है। यह विचार विश्व हिंदू परिषद जिला बरनाला द्वारा श्री महा शक्ति कला मंदिर के प्रांगण में आयोजित हुए संत सम्मेलन में भाग लेने दूर दूर से पहुंचे संतों ने रखे। संतों ने कहा विदेशी शक्तियां भारतवर्ष को फिर से खोखला करने के प्रयासरत हैं, यह ताकतें आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को लालच देकर भारत में घुसपैठ कर रही हैं। देश की प्राचीन संस्कृति का पतन कर रही हैं।
संत सम्मेलन की शुरुआत अशोक चक्रवर्ती द्वारा की गई। विहिप के जिला अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने बताया कि स्वामी अतुल कृष्ण महाराज के नेतृत्व में आयोजित हुए संत सम्मेलन में संतों द्वारा लव जिहाद और धर्मांतरण की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक इंद्रप्रस्थ, संगठन मंत्री विजय पाल, विहिप के प्रदेश अर्चित पुरोहित आचार्य श्रीनिवास जी, जिला मंत्री राजकुमार, बजरंग दल के प्रदेश सह संयोजक नीलमणि समाधिया, स्वामी सहज प्रकाश, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि धीरज दद्धाहूर, अश्वनी कुमार, राम बदरा, श्यामसुंदर गुप्ता, गुरु दत्त शर्मा, दर्शन कुमार टल्लेवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।