Sunday, 30 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

26 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत चंडीगढ़ में आय कर विभाग के अधिकारियों के नाम पर 26 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में लुधियाना के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी. ए.) अंकुश सरीन को गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि प्राईवेट तौर पर प्रेक्टिस कर रहे उक्त सी. ए. के विरुद्ध मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई आनलाइन शिकायत की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता परमिन्दर सिंह सिद्धू निवासी गाँव मलसियां, ज़िला लुधियाना ने दोष लगाया है कि उक्त सी. ए. ने अमरीका में रहते उसके रिश्तेदार को आयकर रिटर्न के सम्बन्ध में जारी किये एक नोटिस को रफा-दफ़ा करने के एवज़ में आय कर अधिकारियों को रिश्वत देने के तौर पर दो किश्तों में 26 लाख रुपए वसूले थे।
शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उसने 15-01-2023 को 25 लाख रुपए नकद उक्त सी. ए. को उसकी रिहायश पर सौंपे थे और वीडियो भी बनाई थी। इसके बाद सी. ए. अंकुश सरीन ने 26-01-2023 को शिकायतकर्ता से आय कर विभाग के जूनियर अधिकारियों के लिए 1 लाख रुपए और ले लिए थे।
प्रवक्ता ने बताया कि आयकर विभाग से पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता को पता लगा कि विभाग की तरफ से यह नोटिस अभी भी बरकरार है और रद्द नहीं किया गया। इस तरह शिकायतकर्ता को यह पता लग गया कि उक्त सी. ए. ने आय कर अधिकारियों के नाम पर भारी जुर्माना लगने का डरावा देकर यह रिश्वत वसूली है, जो उसने किसी को भी आगे नहीं दी। फिर शिकायतकर्ता ने उक्त सी. ए. को उसके पैसे वापस करने के लिए कहा क्योंकि उसका काम नहीं हुआ था परन्तु सी. ए. ने यह पैसे वापस नहीं किये।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि लुधियाना रेंज की विजीलैंस यूनिट ने इस शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की और भारी जुर्माने का डरावा देकर रिश्वत की रकम वसूलने में दोषी पाये जाने के बाद उक्त सी. ए. के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है और मामले की आगे जांच जारी है।