Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

श्री हनुमंत धाम में कलश यात्रा के साथ ही भव्य श्री राम कथा आरम्भ

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : महिला सुंदर काण्ड सभा, श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40 चण्डीगढ़ द्वारा श्री राम कथा का अयोजन कथा व्यास आचार्य श्री हरि जी महाराज द्वारा 31 मार्च से 8 अप्रैल तक दोपहर 4बजे से सांय 7 बजे तक हनुमंत धाम मंदिर के साथ ग्राउंड में हो रही हैं और 8 अप्रैल को कथा विराम के अवसर पर सुबह हवन यज्ञ 8 बजे से कथा सुबह 10 से 12 बजे दोपहर और भंडारा 1 बजे दोपहर से प्रभु इच्छा तक होगा।

आज कथा का शुभारंभ कथा व्यास आचार्य श्री हरि जी महाराज जी के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा बैंड-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा के अवसर पर लालद्वारा मन्दिर सेक्टर 40-ए शुरू हो कर श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40 बी स्थित कथा स्थल पर पहुंची।(SUBHEAD)

कलश यात्रा में 101 महिलाओं ने भाग लिया और जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारों के साथ भजन नृत्य करते हुए कलश यात्रा का समापन हुआ। कलश यात्रा उपरान्त पूज्य आचार्या जी महाराज द्वारा श्री राम जय राम जय जय राम के भजन द्वारा श्री राम कथा की महिमा एवं श्री राम के भजनों का गुणगान किया गया।

कलश यात्रा और कथा में सभा की अध्यक्ष नीना तिवारी एवं समस्त कार्यकारणी सदस्यों तथा लालद्वारा मंदिर कमेटी के प्रधान हेमंत पुरी, महासचिव दिनेश गुप्ता व कमेटी और महिला मंडल के सभी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम उपरान्त प्रसाद वितरित किया गया।