Tuesday, 28 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

4,000 रुपए रिश्वत लेता सेवा केंद्र का कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मालेरकोटला जि़ले के गाँव कंगनवाल के सेवा केंद्र में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर मंगजीत सिंह को 4000 रुपए रिश्वत माँगने और लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि गाँव रामगढ़ सरदारां, तहसील पायल, जि़ला लुधियाना निवासी उक्त दोषी मंगजीत सिंह को शिकायतकर्ता सिकंदर ख़ान निवासी गाँव कंगनवाल की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया है कि मैरिज सर्टिफिकेट पर उसकी पत्नी के पिता का नाम दुरुस्त करने के बदले उक्त कंप्यूटर ऑपरेटर ने 5,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी।
प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर दोषी सेवा केंद्र ऑपरेटर को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी उक्त मुलजि़म के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अगली जाँच आरंभ कर दी गई है।