Saturday, 29 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

कम पढ़े लिखे लोगों को ब्रांडेड व जेनेरिक दवाइयों के बारे में जागरूक किया जाए: विधायक संदीप

Read in:Hindi

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:
विधानसभा सत्र के दौरान डॉक्टर चरणजीत सिंह द्वारा ब्रैंडिड व जेनेरिक दवाईयों के एम.आर.पी के विषय में एक प्रस्ताव सदन में पेश किया गया, जिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्थानीय विधायक संदीप जाखड़ ने ब्रैंडिड व जेनेरिक दवाईयों के बारे में शहर व गांव के लोगो को जागरूक करने हेतू सुझाव दिए। श्री जाखड़ ने कहा कि जागरूकता के अभाव के कारण शहर व गांवों में कम पढ़े लिखे व गरीब लोगों के मन में यह विचार रहता है कि जेनेरिक दवाई उतनी असरदार नहीं होती जितनी कि ब्रांडेड दवाई होती है, क्योंकि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि जेनेरिक व ब्रांडेड दवाई का साल्ट तो एक समान ही है। श्री जाखड़ ने कहा कि बीते दिनों कोरोना काल में जहां लोग अपनों की देखभाल करने में कतराते थे, वहां हमारे सरकारी डॉक्टरों और हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ ने अपनी ड्यूटी तनदेही से निभाई जिस कारण हजारों लोगों को जीवनदान मिला। श्री जाखड़ ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि लोगों को ब्रांडेड व जेनेरिक दवाइयों के संदर्भ में जागरूक करने के लिए सरकार के पास पर्याप्त सिस्टम व इंफ्रास्ट्रक्चर है उनके जरिए लोगों को इस बारे में अवगत करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है सरकार इस पर गौर करेगी, ताकि गरीब व कम पढ़े लिखे लोगों का शोषण न हो।