अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:
उपमंडल के गांव कंधवाला अमरकोट निवासी एक युवक को बीती रात उसके ही नजदीकी रिश्तेदारों ने रंजिश के चलते मारपीट की और घर से जबरन उसे अगवा कर अपने साथ लेे गए। जहां से उसे भाई केरा पुलिस थाने के हवाले कर दिए। मामले की सूचना मिलते ही थाना बहाववाला पुलिस ने आज सुबह उसे अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया तथा पीडि़त के बयान के आधार पर आधा दर्जन से अधिक नामजद लोगों सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में सुखदेव सिंह पुत्र काला सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते मलोट के गांव झुगियां निवासी उसके कुछ रिश्तेदार गत रात्रि पिकअप पर सवार होकर उसके घर आए और उससे मारपीट शुरू कर दी जब बीच बचाव में उसकी मां कमलजीत और पत्नी बिमला व भाई संजीव आए तो उनसे भी मारपीट की। उक्त लोग उसे जबरन अपने साथ अपने गांव ले गए और फिर से मारपीट करते हुए उसे भाई का केरा थाने में पुलिस के हवाले कर दिया। इधर इस दौरान उसके परिजनों ने इसकी सूचना थाना बहाववाला पुलिस को दी जिन्होंने उसे वहां से यहां लाकर अस्पताल में दाखिल करवाया। सुखदेव सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने मंजीत सिंह पुत्र चंदूराम, राकेश पुत्र भोलाराम, गुरचंद पुत्र छिंदर, सिद्धू पुत्र मग्घर सिंह, आकाश पुत्र छिंद्रपाल और दीपू पुत्र बलजीत सिंह निवासी झुग्गी उढ़ा थाना कबरवाला तथा गोरा पुत्र देसू निवासी मलको डबवाली थाना लंबी सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भादंस की धारा 458, 365, 368, 342, 323, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पंजाब
Trending
घर से अगवा कर पीटा, आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ मामला दर्ज
Read in:Hindi