Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

एन.ओ.सी. के बदले 8000 रुपए रिश्वत लेता क्लर्क रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज नगर कौंसिल कुराली, ज़िला एस. ए. एस. नगर में तैनात क्लर्क राजेश कुमार को 8000 रुपए की रिश्वत लेते हुये काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलाज़ीम को बलकार सिंह निवासी दसमेश कालोनी, कुराली की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अन्य विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया कि उपरोक्त क्लर्क ने उसके प्लाट की रजिस्ट्री के लिए अपेक्षित एन. ओ. सी. जारी करने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी परन्तु सौदा 8000 रुपए में तय हुआ है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी मुलाज़ीम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 8000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना उड़न दस्ता, एस. ए. एस. नगर में मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।