Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

समाज विरोधी तत्वों पर बड़ी कार्यवाही, 110 से अधिक स्थानों पर एक ही समय छापेमारी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने आज देश विरोधी और समाज विरोधी तत्वों से जुड़े 110 से अधिक स्थानों पर व्यापक घेराबन्दी करके सर्च आपरेशन किया। डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के आदेशों पर राज्यभर के सभी जिलों में एक ही समय छापेमारी की गई।
आपरेशन बारे और ज्यादा जानकारी देते हुये अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (एडीजीपी) लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ को इन छापों की निजी तौर पर निगरानी करने और अपेक्षित संख्या में पुलिस टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए थे जिससे छापेमारी एक ही समय की जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में गिरफ़्तार किये गैंगस्टरों और आपराधियों से पूछताछ के उपरांत किये खुलासों के बाद छापेमारी की योजना बनायी गई थी।
ज़िक्रयोग्य है कि देश-विरोधी और समाज विरोधी तत्वों के शक्की ठिकानों पर छापेमारी करने के लिए पंजाब पुलिस की 110 पार्टियाँ, जिनमें 1000 से अधिक पुलिस मुलाज़ीम शामल थे, को तैनात किया गया था।
ए. डी. जी. पी शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने घरों और अन्य स्थानों पर बारीकी के साथ तलाशी की और मोबाइल फोनों और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों से डाटा भी इकट्ठा किया है, जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि आगे जांच के लिए कुछ व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है और उनके कब्ज़े में से ऐतराज़योग्य सामग्री बरामद की गई है और उनसे और पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने हथियार लायसैंसों की भी जांच की है और अस्ले की सोर्सिंग के बारे भी पूछताछ की है। इसके इलावा आगे जांच के लिए विदेश आधारित पारिवारिक सदस्यों की यात्रा के विवरण, विदेशें से बैंकों के लेन-देन और वेस्टर्न यूनियन और जायदाद के विवरण इकठ्ठा किये हैं।
ए. डी. जी. पी. ने कहा कि इस कार्यवाही का मकसद समाज विरोधी तत्वों के गठजोड़ को तोड़ना था, जो राज्य की शांति को भंग करने की कोशिशें करते रहते हैं।
ज़िक्रयोग्य है कि ऐसे आपरेशन आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ-साथ समाज विरोधी तत्वों में डर पैदा करने में भी सहायक होते हैं।