Wednesday, 25 November 2026
Breaking News
"मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट
पंजाब Trending

पीयू के छात्र की तेजधार हथियार से वार कर की थी हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार

Read in:Hindi

पटियाला, फेस2न्यूज:
पंजाबी यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र नवजोत की हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों की हुई पहचान आरोपितों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ जुगनू निवासी साहिब नगर थेड़ी पटियाला, मोहित कंबोज निवासी चक्क पुनावाली थाना वेरोके जिला फाजिल्का, सनजोत सिंह निवासी गांव ठठेर कला थाना घल खुर्द जिला फिरोजपुर और हरविंदर सिंह निवासी मोरावाली जिला फरीदकोट के रूप में हुई है।
एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि मोहित अपने चार साथियों के साथ जख्मी युवक रविंदर सिंह के साथ जमीन के सामने एक कोठी किराए पर लेकर रहते थे। कोठी के बिजली के बिल को लेकर मोहित और गुरविंदर सिंह के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद सभी लोग मिलकर गुरविंदर सिंह पर हमला करने पहुंचे थे और पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर झगड़ा चलते समय नवजोत सिंह पर तेजधार हथियार से वार किए गए। इस हमले में नवजोत की मौत हुई थी।

0 Comments