Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
पंजाब Trending

मरीज को ले जा रही एंबुलेंस वाहन से टकराई, क्षतिग्रस्त वाहन के चालक ने बिना कार्रवाई एंबुलेंस भेज दी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
चंडीगढ़—अंबाला मेन रोड और डेराबस्सी के पास दो वाहन चालकों ने इंसानियत की मिसाल पेश की।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर शाम के समय वाहन अपनी गति से चल रहे थे। इसी बीच सड़क पर जा रही एक कार को अचानक कुछ हो गया और चालक ने ब्रेक लगा दी। इसी दौरान पीछे आ रही कार की उस कार से टक्कर हो गई। अचानक रुके वाहन के पीछे आ रही एंबुलेंस भी उक्त कार से टकरा गई। और हड़कंप मच गया। नियमानुसार पीछे आने वाले वाहन को दूरी बनाकर रखनी होती है और जब आगे वाला वाहन रुकता है तो पीछे वाले वाहन को रुकना होता है। एंबुलेंस की टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक मरीज को एंबुलेंस से चंडीगढ़ अस्पताल ले जाया जा रहा था, जो वेंटिलेटर पर थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस में मरीज की हालत देख दोनों वाहन चालकों ने समय की नजाकत को देखते हुए मानवता की मिसाल कायम करते हुए बिना कोई कार्रवाई किए वहां से एंबुलेंस भेज दी। क्षतिग्रस्त वाहन के चालकों ने कहा कि वाहन फिर से ठीक हो जाएगा, अगर उनकी वजह से किसी की जान को खतरा है तो वे खुद को जिंदगी भर माफ नहीं कर पाएंगे। क्षतिग्रस्त वाहन चालकों की इंसानियत देख राहगीर भी उनकी सराहना करते नजर आए।

0 Comments