Saturday, 29 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

मूसेवाला कत्ल केस के आरोपियों में गैंगवार, 2 की मौत, तीसरा बुरी तरह घायल

Read in:Hindi

गोइंदवाल, फेस2न्यूज:
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल 2 बदमाश जेल में हुए गैंगवार में मारे गए हैं। पंजाब में तरनतारन जिले की गोइंदवाल जेल में रविवार को बदमाशों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें बदमाश मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई। एक अन्य बदमाश केशव की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि तीनों के सिर पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था।  (SUBHEAD)
तरनतारन के एमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. जगजीत सिंह ने कहा कि रविवार दोपहर को जेल से लाए गए तीन घायलों में दो की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मारा गया गैंगस्टर मंदीप तूफान सिंगर मूसेवाला की हत्या की दौरान स्टैंडबाय शूटर के तौर पर मौजूद था। वह जग्गू भगवानपुरिया गैंग का मेंबर था। जेल प्रशासन पर उठ रहे हैं बड़े सवाल।