Saturday, 29 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

10,000 रुपए की रिश्वत लेता सहायक सब-इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम दौरान शनिवार को मालेरकोटला जिले के थाना सन्दौड़ में तैनात एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई) बलविन्दर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को मोहम्मद सदीक निवासी नूर बस्ती मालेरकोटला शहर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर आरोप लगाया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने सन्दौड़ थाने में पहले से ही उसके और उसके पारिवारिक सदस्यों के खि़लाफ़ दर्ज मुकदमे को कैंसल करवाने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जाँच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना रेंज की एक टीम द्वारा जाल बिछाया गया और उक्त दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया गया।
इस सम्बन्धी दोषी एएसआई के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और मामले की अगली जाँच जारी है।