Saturday, 29 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

गुरू हरसहाए में तैनात कार्यकारी ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी और पंचायत सचिव निलंबित

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के गुरू हरसहाए, जि़ला फिऱोज़पुर में तैनात वरिष्ठ सहायक (लेखा) प्रभार ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी गुरमीत सिंह और पंचायत सचिव प्रितपाल सिंह को भ्रष्टाचार के आरोप में तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्यवाही ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के दिशा-निर्देशों पर की गई है।
गौरतलब है कि निरस्त किए गए कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवाओं रूल्ज जिल्द-1 भाग-1 के नियम 7.2 के अधीन शर्तों पर गुज़ारा भत्ता दिया जाएगा और निलंबन के दौरान कर्मचारियों का हैडक्वार्टर क्रमवार कार्यालय जि़ला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फरीदकोट और कार्यालय जि़ला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फिऱोज़पुर होगा।
कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ड्यूटी में कोताही, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले सामने आने पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।