Saturday, 29 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

दवाओं की अधिक कीमतों के कारण जनता की लूट के समाधान हेतु विधानसभा में अहम विचार-विमर्श 21 को

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि दवाओं की अधिक कीमतों के कारण जनता की हो रही लूट का स्थायी समाधान ढूँढने के लिए पंजाब विधानसभा में कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और माहिरें की अहम मीटिंग 21 फरवरी को बुलाई गई है।
उन्होंने बताया कि जनता को पेश विभिन्न मामलों सम्बन्धी विचार-विमर्श की लड़ी के अंतर्गत इस ज्वलंत मसले पर यह विचार-चर्चा की जाएगी क्योंकि यह आम धारणा है कि दवाओं की उच्च एम.आर.पी. पर बिक्री के कारण जनता की लूट हो रही है और दवाएँ गरीबों की पहुँच से बाहर होती जा रही हैं, इसलिए लोक हित से जुड़ी इस समस्या का समाधान ढूँढना समय की मुख्य ज़रूरत है।
उन्होंने कहा कि जनता और सरकार के दरमियान कड़ी के तौर पर काम करते विधायकों को इस मामले सम्बन्धी जागरूक करने और इसके पुख़्ता हल के लिए योग्य कदम उठाने के मद्देनज़र यह मीटिंग बुलाई गई है ताकि विधायक इस लोक हित के मुद्दे पर सदन के अंदर सार्थक बहस कर सकें और जनता का सही मार्गदर्शन कर सकें।
मीटिंग में कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के इलावा स्वास्थ्य माहिर और विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।