Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

सिबिन सी ने पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर संभाला पद

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
बैच 2005 के आईएएस अधिकारी सिबिन सी ने पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के तौर पर पद संभाल लिया है। इससे पहले उन्होंने विधानसभा मतदान-2017 और लोकसभा मतदान-2019 के दौरान पंजाब के अतिरिक्त सीईओ के तौर पर सेवाएं निभाई हैं।
पद संभालने के बाद नव-नियुक्त सीईओ पंजाब ने कहा कि वह पंजाब राज्य में लोकतांत्रिक संस्था का नेतृत्व करने की जि़म्मेदारी मिलने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करवाने और मतदाता सूची की शुद्धता को सुनिश्चित बनाने के लिए पिछले सत्तर सालों के दौरान बहुत कुछ किया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब का कार्यालय लोकतांत्रिक भावना को बरकरार रखने और मतदाताओं के लिए मतदाता पंजीकरण से लेकर मतदात तक चुनावी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दृढ़ता से काम करेगा।
सीईओ सिबिन सी ने यह भी कहा कि बेहतर चुनाव प्रबंधन और संचालन के लिए पारदर्शिता लाने और निर्विघ्न मतदाता सेवाओं को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रौद्यौगिकी को मुख्य साधन बनाया जाएगा।