Monday, 29 June 2026
Breaking News
मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया
पंजाब Trending

तरनतारन से 1 किलो हेरोइन और 27 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित एक व्यक्ति गिरफ़्तार

Read in:Hindi

तरन तारन, फेस2न्यूज:
घेराबन्दी और तलाशी मुहिम दौरान पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 किलो हेरोइन और 27 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब गौरव यादव ने दी।
राज्यभर में गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया से सम्बन्धित व्यक्तियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।
गिरफ़्तार किए गए मुलजि़म की पहचान जयपाल सिंह उर्फ गुमटा निवासी पट्टी, तरनतारन के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके साथी हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन निवासी गाँव गुलालीपुर, तरनतारन जो जग्गू भगवानपुरिया का नज़दीकी साथी बताया जाता है, को भी नामज़द किया है।
डीजीपी यादव ने बताया कि ख़ुफिय़ा सूचना जिसमें पता लगा कि जयपाल गुमटा और हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप पहुँचाने जा रहे हैं, पर कार्यवाही करते हुए तरनतारन पुलिस की टीमों ने तुरंत नाका लगाकर जयपाल गुमटा को उसकी एसयूवी महेन्द्रा स्कॉर्पीयो (बिना नंबर प्लेट), जिसमें वह जा रहा था, से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करके उसे गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों द्वारा उसकी कार को भी ज़ब्त कर लिया गया है।
तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गुरमीत चौहान ने बताया कि पुलिस टीमों ने फऱार मुलजि़म हरमनदीप उर्फ हरमन की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आगे की जाँच जारी है।
उन्होंने कहा कि एफ.आई.आर. 21 तारीख़ 14.02.2023 को थाना सिटी पट्टी, तरनतारन में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21, 25, 29 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अधीन मामला दर्ज किया गया है।