Monday, 29 June 2026
Breaking News
मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया
पंजाब Trending

महिला आयोग की चेयरपर्सन को हटाने का फैसला सरकार ने लिया वापिस

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
मनीषा गुलाटी को महिला आयोग की चेयरपर्सन से हटाने का फैसला सरकार ने वापिस ने लिया है। सरकार की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वकील ने हाई कोर्ट के नोटिस पर कोर्ट में यह जवाब दाखिल किया है। वहीं सरकार द्वारा फैसला वापिस लेने के बाद मनीषा गुलाटी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने फसेबूक पर पोस्ट करते हुए सत्यमेव जयते लिखा है।
गौरतलब है कि गुलाटी ने अपना कार्यकाल छह महीने पहले खत्म करने के पंजाब सरकार के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसके बाद पंजाब सरकार ने आज हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब सरकार ने यह फैसला वापस ले लिया है।
मनीषा गुलाटी को मार्च 2018 में कैप्टन के नेतृत्व वाली पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। फिर साल 2020 में उनका कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया।