Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

409 पुलिस टीमों ने गैंगस्टर भगवानपुरिया से सम्बन्धित 2371 ठिकानों पर की छापेमारी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ पर शिकंजा कसते हुए पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया से सम्बन्धित संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह छापेमारी राज्यभर के सभी जि़लों में उक्त गैंगस्टर से सम्बन्धित रिहायशी और अन्य ठिकानों पर एक ही समय की गई।
जि़क्रयोग्य है कि दो महीनों से भी कम समय में अलग-अलग आतंकवादियों और गैंगस्टरों के संदिग्ध ठिकानों पर की गई यह चौथी छापेमारी है। इससे पहले पंजाब पुलिस ने अर्श डल्ला, लखबीर लंडा, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की थी।
डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस की 409 टीमें, जिसमें राज्य भर के 2863 पुलिसकर्मी शामिल थे, द्वारा चलाई गई एक दिवसीय मुहिम के दौरान जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े समाज विरोधी तत्वों के 2371 संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई।
उन्होंने कहा कि भगवानपुरिया के समर्थन वाले पकड़े गए मॉड्यूलों में कई व्यक्तियों से पूछताछ करने के उपरांत इस छापेमारी की योजना बनाई गई थी।
इस मुहिम के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने भगवानपुरिया से संबंधित रिहायशें और अन्य स्थानों पर बारीकी से तलाशी की और इलैक्ट्रॉनिक डिवाईसों से डेटा भी एकत्र किया है, जिसको फोरेंसिक जाँच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अगली पड़ताल के लिए कई अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है और उनके कब्जे से ऐतराजय़ोग्य सामग्री बरामद की गई है। इन व्यक्तियों से और पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा हथियार लाइसैंसों की भी जांच की गई है और इन व्यक्तियों से असले की सोर्सिंग, विदेश आधारित पारिवारिक सदस्यों के यात्रा सम्बन्धित विवरण, विदेशों से बैंकों के लेन-देन और वेस्टर्न यूनियन और सम्पत्ति के विवरण एकत्र किए हैं।
उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य भारत और विदेश आधारित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों के दरमियान गठजोड़ को तोडऩा है। उन्होंने कहा कि ऐसे छापे आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ- साथ समाज विरोधी तत्वों में डर पैदा करने में भी मदद करते हैं।
जि़क्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस ने मार्च 2022 से अब तक 30 अति-आधुनिक राईफलें, 201 रिवॉल्वर/पिस्टल और 25 ड्रोन बरामद करके 163 आतंकवादियों/रेडिकल्स को गिरफ़्तार करके 26 आतंकवादी मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने 555 गैंगस्टरों/अपराधियों को गिरफ़्तार और 2 को मार गिरा कर 140 गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है और उनके कब्जे से आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए गए 510 हथियार और 129 वाहनों को बरामद किया है।