Saturday, 29 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

एक युवक व युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
भांखरपुर घगगर रेलवे पुल व नगला गांव के नजदीक एक युवक व युवती ने ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नही हुई है और न ही रेलवे पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट मिला है। मिली जानकारी अनुसार दोनों वीआईपी रोड के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक युवक के आधार कार्ड पर उत्तर प्रदेश और युवती के आधार कार्ड पर वीआईपी रोड पता है। दोनों मृतको के शवों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चारी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले के सबंध में जानकारी देते हुए रेलवे विभाग के कर्मचारी और जांच अधिकारी मनोहर शर्मा ने बताया कि यह घटना शाम 5 बजकर 40 मिनट की है। जिस समय पेसेंजर गाड़ी अंबाला से कालका की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि एक साथ दो शवों का मिलना प्रेम प्रसंग की ओर इशारा करता है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नही की जा सकती है। क्योंकि हमे कोई भी सुसाइड नोट शवों के पास से नही मिला है। दोनों मृतको के आधार कार्ड जरूर मिले है। जिसके आधार पर उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड के मुताबिक युवक की पहचान राहुल कुमार सिंह (33), निवासी रघुकुल नगर, शास्त्री नगर मेरठ उत्तर प्रदेश और युवती की पहचान सुनीता सेनापति (32) निवासी हॉलीवुड हाइट्स 1 वीआईपी रोड जीरकपुर के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी ने बताया कि युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी और युवती को घायल हालत में 108 एम्बुलेंस की मदद से डेरा बस्सी के सिवल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दोनों मृतको के शवों को मोर्चारी में रखवा दिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।