Monday, 29 June 2026
Breaking News
मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया
पंजाब Trending

वन रक्षक 15000 रुपये रिश्वत लेता रंगे हाथ पकड़ा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)लुधियाना, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मुहिम के तहत शुक्रवार को मलेरकोटला में तैनात व संगरूर निवासी वन रक्षक मुनीश कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त वन कर्मचारी को जिला मलेरकोटला के गांव बुर्ज निवासी निर्भाई निर्भेय सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उक्त कर्मचारी उसके प्लॉट के बगल में स्थित वन पार्क को नुकसान की सूचना न देने के एव्ज़ में उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।
उसकी शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस की आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना रेंज की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी वन रक्षक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में ली गई राशि को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में मौके पर ही बरामद कर लिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो के लुधियाना रेंज थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।