Monday, 29 June 2026
Breaking News
मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया
पंजाब Trending

पीएसपीसीएल का जेई 20 हजार रुपए रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलायी मुहिम दौरान पीएसपीसीएल के कनिष्ठ अभियंता (जेई) बख्शीश सिंह को 20 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सतर्कता ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि पीएसपीसीएल के सब स्टेशन गुरु हरसहाय जिला फिरोजपुर में तैनात आरोपी जेई बख्शीश सिंह को दलीप सिंह निवासी गांव कुट्टी व पवन कुमार निवासी गुरु हरसहाय जिला फिरोजपुर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि उक्त शिकायतकर्ताओं ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया है और आरोप लगाया कि उक्त जेई ने फिरोजपुर के मोठावाला गांव में दलीप सिंह की आटा चक्की में बिजली का मीटर और ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में चार किश्तों में 20 हजार रुपये की रिश्वत हासिल की थी। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने अलग-अलग समय पर आरोपी की रिश्वत लेते हुए पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली और एक वीडियो क्लिप भी बनाया था जिसे उसने शिकायत के साथ सबूत के तौर पर सतर्कता ब्यूरो को सौंप दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।