Saturday, 29 August 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार
पंजाब Trending

चोर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने की कोशिश नाकाम

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
यहां शक्तिनगर रोड पर चोर ने मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल चोरी होने से बच गया, लेकिन चोर मौके से फरार हो गया।
गोपाल होटल के मालिक साहिब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका शक्तिनगर रोड पर गोपाल नाम से एक होटल है और दोपहर में उसका छोटा भाई तरसेम घर से मोटरसाइकिल लेकर होटल के सामने खड़ा कर होटल के अंदर आया और मोटरसाइकिल की चाबी मोटरसाइकिल में ही लगी रह गई। जब चोर ने मोटरसाइकिल के अंदर चाबी देखी और उसे लेने की कोशिश कर रहा था, तो भाई ने अंदर से देख दौड़कर चोर को थप्पड़ मार दिया, थप्पड़ पड़ने पर चोर से मोटरसाइकिल गिर गई लेकिन वह मौके से फरार हो गया। साहिब सिंह के मुताबिक चोर का पुलिस स्टेशन तक पीछा किया गया, लेकिन चोर भागने में सफल रहा। लोगों का कहना है कि दिन हो या रात चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से चोरों पर नकेल कसने व शहर में सख्ती करने की मांग की है।