Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब

लारेंस बिशनोई, गोल्डी बराड़ से जुड़े व्यक्तियों के 1490 शक्की टिकानों पर राज्य स्तरीय छापेमारी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ के विरुद्ध एक और बड़ी कार्यवाही करते हुये पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर लारेंस बिशनोई और कैनेडा स्थित आतंकवादी गोल्डी बराड़ से जुड़े व्यक्तियों के शक्की टिकानों पर विशेष घेराबन्दी और तलाशी मुहिम (सी.ए.एस.ओ.) चलाई।
राज्यभर के सभी जिलों में दोनों अपराधियों के साथ जुड़े रिहायशी और अन्य टिकानों पर एक ही समय छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन का उद्देश्य भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों के आपसी गठजोड़ को तोड़ना था।
पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल गौरव यादव ने बताया कि इस तलाशी और छापेमारी मुहिम (सी. ए. एस. ओ.) की योजना, हाल ही में बिशनोई और गोलडी बराड़ की हिमायत वाले माड्यूलों का पर्दाफाश किये जाने के दौरान की कई व्यक्तियों की पूछताछ के बाद बनाई गई थी। इसके इलावा उक्त कवायद का उद्देश्य समाज विरोधी तत्वों में डर पैदा करना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना भी है।
घेराबन्दी और तलाशी मुहिम (सी. ए. एस. ओ.) के बारे और ज्यादा जानकारी देते हुए अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (एडीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि आगामी जाँच के मद्देनज़र कई व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनके पास से आपराधिक सामग्री ज़ब्त की गई है, जिनकी आगे जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीमों ने इन अपराधियों से सम्बन्धित घरों और अन्य स्थानों पर बारीकी से तलाशी की और इलेक्ट्रानिक डिवाईसों से डाटा भी इकट्ठा किया, जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने हथियार लायसैंसों की भी जांच की और अस्ले की सोर्सिंग के बारे लोगों से पूछताछ की गई। इसके इलावा आगे जांच के लिए विदेशों में रहते पारिवारिक सदस्यों की यात्रा के विवरण, विदेशों से बैंकों के लेन-देन और वेस्टर्न यूनियन और जायदाद के विवरण इकठ्ठा किये गए हैं।
ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस ने मार्च 2022 से लेकर अब तक 30 आधुनिक राईफलें, 200 रिवाल्वर/ पिस्टल और 24 ड्रोन बरामद करके 160 आतंकवादियों/कट्टड़पंथियों को गिरफ्तार करके 25 आतंकवादी माड्यूलों का पर्दाफाश किया है। जहाँ तक गैंगस्टरों का सम्बन्ध है, पंजाब पुलिस ने 555 गैंगस्टरों/अपराधियों को गिरफ्तार करने और दो को बेअसर करके 140 गैंगस्टर माड्यूलों का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। उक्त दोषियों के पास से आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किये 510 हथियार और 129 वाहन बरामद किये गए हैं।