Wednesday, 04 November 2026
Breaking News
नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी
पंजाब Trending

राष्ट्र बचा रहेगा तो वैदिक सनातन धर्म की रक्षा होगी: स्वामी दिनेश्वरानंद महाराज

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
अखिल भारतीय संत समिति द्वारा चण्डीगढ़ में राष्ट्र रक्षार्थ तीन दिवसीय राष्ट्रीय जन जागृति संत महासम्मेलन सेक्टर 19 स्थित अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्मऋषि मिशन के परिसर में 30 जनवरी तक हो रहा है जिसमें भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने के पक्ष में, हिन्दुओं के धर्मांतरण व लव जिहाद को रोकने के विषयों पर चर्चा हो रही है। इस समारोह की अध्यक्षता जगत गुरु स्वामी अविचलदेवाचार्य महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय संत समिति के द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अखिल भारतीय संत समिति पूरे भारत में जन जाग्रति समेलन करेगी जिस का शुभारभ चंडीगढ़ से हो गया है। इस अवसर पर सभी संतो ने महर्षि बाबरा जी महाराज को याद किया और संकल्प लिया कि महर्षि बाबरा जी के देश हित के कार्यों को आगे बढ़ाया जायेगा। इस अवसर पर पातालपुरी, काशी के पीठाधीश्वर महंत बालक दास, हिन्दू रक्षा सेना, हरिद्वार के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी व संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रकाशानंद महाराज ने भी सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा, हिन्दुओं के धर्मांतरण व लव जिहाद आदि पर चर्चा की। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश्वरानन्द ने बताया कि भारतीय संत समिति पंजाब की कार्यकारणी जल्दी ही गठित कर पूरे पंजाब में संतो द्वारा जनजागृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

0 Comments