Thursday, 25 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
खेल Trending

सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप संपन्न, पुरुष एवं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबलों में दिखा रोमांच

Read in:Hindi

दीपक सिंह/चंडीगढ़

सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

महिला वर्ग : महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में JCC ने यंग हूपस्टर्स क्लब को 65-61 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम की ओर से तरन्नुम ने सर्वाधिक 22 अंक अर्जित किए। वहीं यंग हूपस्टर्स क्लब की ओर से जसलीन और खुशी ने 12-12 अंक बनाए।  तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में ए-एलीट क्लब ने रॉयल क्लब को 67-57 से पराजित किया। इस मैच में विजेता टीम की स्माया ने 26 अंक बनाए, जबकि रॉयल क्लब की योगिता ने 24 अंक अर्जित किए।

पुरुष वर्ग: पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला JCC और चंडीगढ़ बास्केटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें चंडीगढ़ बास्केटबॉल क्लब ने JCC को 68-52 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की ओर से आदित्य ने 20 अंक बनाए, जबकि पराजित टीम JCC की ओर से गौरव ने 17 अंक अर्जित किए। तीसरे स्थान के मुकाबले में राइजिंग स्टार क्लब ने लायन बास्केटबॉल क्लब को 82-72 से हराया। इस मैच में राइजिंग स्टार क्लब की ओर से पराग ने 24 अंक बनाए, जबकि लायन बास्केटबॉल क्लब के अज्जू ने 25 अंक स्कोर किए।

जुगराज सिंह बैदवान, महासचिव, ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मलविंदर सिंह कांग, सांसद, श्री आनंदपुर साहिब रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया।

परिणाम : पुरुष वर्ग : विजेता: चंडीगढ़ बास्केटबॉल क्लब. उपविजेता: JCC, द्वितीय उपविजेता: राइजिंग स्टार क्लब

महिला वर्ग: विजेता: JCC, उपविजेता: यंग हूपस्टर्स क्लब, द्वितीय उपविजेता: ए-एलीट क्लब