Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
हरियाणा Trending

माता मनसा देवी भंडारा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट का डेंटल क्लीनिक सेक्टर 5, पंचकूला में शुरू

Read in:Hindi

स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता व मेयर कुलभूषण गोयल ने डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन किया 

(MOREPIC1)(MOREPIC2)आर के शर्मा /पंचकूला 

माननीय अध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा, ज्ञानचंद गुप्ता ने आज यहां श्री माता मनसा देवी  भंडारा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शुरू किए गए एक अत्याधुनिक दंत चिकित्सालय का उद्घाटन किया। डेंटल क्लीनिक के शुभारंभ के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल उपस्थित थे। 

श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, ''सात स्पेशल चेयर्स के साथ, एससीओ-90, सेक्टर-5, पंचकूला स्थित नए अधिग्रहीत व्यावसायिक भवन में शुरू हुए इस डेंटल क्लीनिक में गरीब रोगियों के लिए इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगा। सामाजिक भलाई के इस कार्य के लिए मैं ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।''(SUBHEAD)

श्री माता मनसा देवी  भंडारा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतपाल गुप्ता एवं प्रेसीडेंट श्री विनोद मित्तल ने कहा कि हमें यह बताते हुए अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है कि ट्रस्ट द्वारा शुरू किया गया यह आधुनिक डेंटल अस्पताल नवीनतम उपकरणों और अत्याधुनिक मशीनरी के साथ क्षेत्र का सबसे उन्न्त दंत चिकित्सालय है। इसमें अन्य सभी व्यावसायिक दंत चिकित्सालयों से काफी कम दरों पर सर्वोत्तम सेवाएं दी जा रही हैं।  

श्री विनोद मित्तल ने कहा की चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामाजिक भलाई के अनेक कार्य किए जाते हैं। इसके पास लिफ्ट की सुविधा वाला वातानुकूलित आधुनिक भंडारा भवन है, जहां प्रतिदिन लगभग 7000 भक्तों के लिए मुफ्त दोपहर का भोजन और रात का खाना परोसा जाता है। ट्राईसिटी के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन लगभग 3500-5000 लोगों को भोजन उपलब्ध कराने वाली छह मोबाइल भंडारा वैन हैं। ट्रस्ट 40 वर्षों से पीजीआई में मरीजों और उनके सहायकों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए भी नियमित भंडारा चला रहा है।