Read in:Hindi
चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के विद्यार्थियों का सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करने का सपना साकार हो सकेगा। चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी की तरफ से 26 जनवरी को 10वीं के स्टूडेंट्स का सुपर 30 बैच का एंट्रेंस टेस्ट लिया जा रहा है। स्क्रीनिंग टेस्ट में पंजाब भर के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते है। फ्री रजिस्ट्रेशन www. missionnda.com पर या फिर 8544888200 पर पूर्व कर्नल ऊरविन्दर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मिस्डकॉल के बाद गूगल फॉर्म से की जा सकती है।
10वीं कक्षा के विद्यार्थियों का नेवी व वायुसेना के लिए दो साल की कोचिंग के लिए आवेदन कराया जाएगा, आन लाइन व ऑफलाइन मोड से होगी कोचिंग, सुपर 30 बैच सिर्फ उन मेधावी स्टूडेंट्स के लिए है जिन परिवारों की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है।