Saturday, 29 August 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार
पंजाब

ओवरस्पीडिंग करने वाले 23 वाहन चालकों के काटे चालान

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
यातायात पुलिस ने शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए तेज गति से वाहन चलाने वालों के चालान काटे। डेराबस्सी यातायात प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि जवाहरपुर मुख्य मार्ग पर डेराबस्सी, लालडू , हंडेसरा यातायात थाना प्रभारियों द्वारा ओवरस्पीड वाहन चालकों के करीब 23 चालान काटे गये। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाते थे और चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान रोजाना चलेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा इसके अलावा ट्रैक्टरों पर बड़े-बड़े स्पीकर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के भी चालान किया जाएगा और उनके स्पीकर भी जब्त किए जाएंगे और इस कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी वाहन के खडे होने के कारण जाम लगा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।