Saturday, 29 August 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार
पंजाब Trending

घर के ताले तोड़कर दिन दिहाड़े लाखों रूपये के गहने चोरी, अज्ञात खिलाफ केस दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पुलिस ने दिन दिहाड़े ग्रीन एंकलेव लोहगढ़ में एक घर से सोने चांदी के गहने व कैश चोरी होने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ 380, 454 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता हरीश चंद्र निवासी ग्रीन एंकलेव लोहगढ़ ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घर पर ताला लगाकर किसी काम के लिए चंडीगढ़ गए थे और जब शाम करीब साढ़े 4 बजे वापिस आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने चैक किया तो घर से सोने चांदी के गहने व कैश गायब था। जिसकी शिकायत थाना में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले का केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।