Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

मोटरसाइकिल सवारों से करीब तीन लाख रुपये की लूट

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
मोटरसाइकिल पर रुपये लेकर जा रहे दो बाइक सवारों से गुलाबगढ़ रोड पर करीब तीन लाख रुपये छीन लिये और फरार हो गये। बाइक सवार ने यह पैसा बैंक से लेबर की सैलरी देने के लिए लिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।   (MOREPIC1)
मामले की जानकारी देते हुए बेहडा रोड स्थित एल्को शराब फैक्ट्री में काम करने वाले विनोद व सुंदर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वे दोनों उक्त फैक्ट्री में काम करते हैं। दोनों दोपहर को मोटरसाइकिल पर फैक्ट्री से चेक लेकर पीएनबी बैंक से पैसे निकालने गए थे। उन्होंने कहा कि यह पैसा मजदूरों की सैलरी का भुगतान करने के लिए था। उन्होंने बताया कि दोनों रामलीला मैदान में रेहड़ी से कुछ खाकर गुलाबगढ़ रोड होते हुए फैक्ट्री जा रहे थे। जब वे जीबीपी रोज वुड कॉलोनी के गेट से कुछ आगे पहुंचे तो उनके पीछे आ रहे दो मोटरसाइकिल सवारों ने पीछे बैठे सुंदर का बैग छीन लिया और फरार हो गए। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल सवार झपटमार में से एक ने अपना चेहरा ढका हुआ था। उन्होंने बताया कि बैग में बैंक से निकाले गये 2 लाख 74 हजार रुपये नकद, छह मजदूरों के मोबाइल फोन और छह मजदूरों के एटीएम कार्ड थे जिन पर पासवर्ड भी लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि लेबर के छह एटीएम कार्ड से बैंक खातों में करीब ढाई लाख रुपये पड़े थे।
जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद उन्होंने मौके का दौरा किया और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि दोनों के बैंक में पैसे निकालने के सीसीटीवी की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।