Monday, 29 June 2026
Breaking News
राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
पंजाब Trending

55 वर्षीय व्यक्ति ने नहर में कूद कर की आत्महत्या

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पास के गांव परागपुर के एक व्यक्ति ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार डेराबस्सी के पास परागपुर गांव निवासी कुलवंत सिंह (55) पुत्र जीत सिंह 17 दिसंबर मंगलवार की सुबह आठ बजे घर से डेराबस्सी गया था।जिसके पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी था। अगले दिन भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके मोबाइल पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति कुछ सामान लेने राजपूरा गया हुआ था और जब परिजन राजपूरा पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सिविल अस्पताल राजपुरा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। परिजन वहां पहुंचे तो लाश की पहचान उक्त व्यक्ति के रूप में हुई। डेराबस्सी पुलिस शव लेने राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंच गई है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई केवल कुमार ने बताया कि मानसिक बीमारी और तनाव के चलते उक्त व्यक्ति ने राजपूरा के समीप गंडाखेड़ी नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतक अपने पीछे मां, पत्नी, पुत्र व पुत्री छोड़ गया है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।