Thursday, 05 November 2026
Breaking News
नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी
पंजाब Trending

हड़ताल से शहर में कूड़े ढेर लगने हुए शुरू, बढ़ने लगी लोगों की समस्या

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
नगर काऊंसिल के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है और शहर में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। लेकिन किसी अधिकारी ने अभी तक हड़ताल को समाप्त करवाने की पहल नहीं की। लोगों की समस्या को देखते हुए अभी गार्बेज कलेक्टर यूनियन के सदस्य घरों से कूड़ा उठा रहे हैं, लेकिन डंपिंग ग्राउंड पर कूड़े के अंबार लगने शुरू हो गए हैं। वहीं सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी उनकी मांगो को लेकर बात करने नही आया है। सफाई कर्मचारी यूनियन का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नही मानी जाती वह हड़ताल पर ही रहेंगे।

मैं काऊंसिल की तरफ से सफाई कर्मचारियों को हड़ताल पोस्टपोन करने के लिए गया था। क्योंकि बुधवार को हमारे ईओ साहिब परिवारिक समस्या के कारण दफ्तर नही आ पाएंगे। इसलिए बात नहीं हो पाएगी तो हमने सफाई कर्मियों से एक दिन का समय मांगा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया है और हड़ताल जारी है।
— बलविंदर सिंह, सुप्रीडेंट नगर काऊंसिल जीरकपुर

0 Comments