Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब

नारी शक्ति संगठन ने लगाया मुफ्त स्वास्थ्य जाँच शिविर

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
बलटाना में सिंगला ग्राउंड फर्नीचर मार्केट के नजदीक निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। यह कैंप सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर के 2:00 बजे तक चला। जांच शिविर में 150 के करीब लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस मौके पर बलटाना चौकी इंचार्ज जशन प्रीत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस स्वास्थ्य जांच कैंप में दांतों, हड्डियों और बीपी का चेकअप किया गया। इस मौके पर डॉक्टर आर.बी सिंह, डॉक्टर सुचित्रा और डॉक्टर महिमा ने बताया कि हर एक व्यक्ति को महीने में एक बार अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर करवानी चाहिए। नारी शक्ति संगठन समय-समय पर इस तरह के कैंप आयोजन करता रहता है। इस मौके पर बातचीत करते हुए नारी शक्ति संगठन की ममता राणा ने बताया कि वह अब तक 20 से अधिक निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगा चुकी हैं, जो कि पंचकूला जीरकपुर और मोहाली में लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कैंप के अलावा वे समय-समय पर गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा वा सर्दी के टाइम में स्कूल की यूनिफार्म भी वितरित करते रहते हैं।