अबोहर, (दलीप) सिविल अस्पताल अबोहर में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पदों पर 7 नियुक्तियां हुई हैं। अबोहर सिविल अस्पताल में रिक्त पड़े पदों में से 7 और नियुक्तियां स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की गई।
'आप' के दीप कंबोज ने बताया कि सिविल अस्पताल में शेष रिक्त पोस्टों को भी जल्द भर दिया जाएगा। दीप कंबोज ने कहा कि अबोहर के सिविल अस्पातल में सारे स्टॉफ की नियुक्ति के साथ साथ मरीजों के लिये सभी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि उन्हें कहीं भी किसी टेस्ट व दवा आदि के लिए बाहर न जाना पड़े। दीप कंबोज ने बताया कि अबोहर सिविल अस्पताल में कुल 8 नए डॉक्टर्स की नियुक्तियां हुई हैं। एनस्थीसिया एक्सपर्ट डॉ आयुष अरोड़ा, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ रवनीत कौर, सर्जन डॉ आयुष बांसल, हार्ट एंड चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ राघव उपनेजा, आई स्पेशलिस्ट डॉ नवनीत धींगड़ा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सौरव जैन व लैबोरेटरी टेस्ट एक्सपर्ट डॉ खुशबू गिरधर शामिल हैं। जिनकी नियुक्तियां हो गई हैं।
अबोहर सिविल अस्पताल में 7 ओर डॉक्टरों की नियुक्ति
Read in:Hindi